12 दिसंबर।  भारत के महान क्रिकेटर युवराज सिंह आज अपना 37वां बर्थडे मना रहे हैं। युवराज सिंह ने अपना बर्थडे दोस्तों के साथ मनाया जिसमें जहीर खान भी शामिल हुए।

Advertisement

युवी एक ऐसे बल्लेबाज के तौर पर जाने गए जिसने अहम मौके पर बड़ी से बड़ी पारियां खेलकर भारत को ना सिर्फ संकट से निकाला बल्कि भारत को जीत भी दिलाई।

Advertisement

भले ही इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट से युवी दूर हैं लेकिन वर्ल्ड कप 2011 के दौरान किया गया उनका परफॉर्मेंस आजतक क्रिकेट फैन्स नहीं भूले हैं।

युवी ने अपने क्रिकेट करियर में वो कर दिखाया है जिसका सपना हर एक युवा क्रिकेटर देखता है। युवराज सिंह के 37वें बर्थडे के मौके पर रोहित शर्मा ने भी ट्विट कर बधाई दी।

रोहित शर्मा ने अपने ट्विट में युवराज सिंह को अनन्त सुपरस्टार कहा है। रोहित शर्मा ने अपने ट्विट में जो फोटो लगया है उसमें युवी उनको गले से पकड़े हुए हैं।

ऐसे में युवी ने रोहित शर्मा के ट्विट का रिप्लाई बेहद ही मजाकिया ढ़ंग से किया और लिखा कि अगली बार यदि आप 37 रन पर इस तरह से फिर से आउट होंगे तो मैं इसी तरह से आपके गले पकड़ लूंगा।

Advertisement

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 37 रन बनाकर आउट हुए थे। रोहित शर्मा पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और ऐसा लग रहा था कि बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन ऐसा हो ना सका।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार