आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बड़े मुकाबले से पहले ईडन गार्डन्स में टीम का प्रैक्टिस सेशन काफी मजेदार माहौल में नजर आया। जहां एक तरफ खिलाड़ी मैच की तैयारी में जुटे थे, वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा अपने मजाकिया अंदाज़ की वजह से चर्चा में आ गए। प्रैक्टिस के दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रोहित शर्मा के साथ खूब मस्ती करते दिखे। मुंबई के कुछ खिलाड़ियों ने मजाक-मजाक में रोहित की बॉलिंग को लेकर इतनी “हाइप” बना दी कि पूरा माहौल हंसी से भर गया। इसी दौरान रोहित ने भी अपने अंदाज़ में जवाब देकर सबको हंसने पर मजबूर कर दिया। रोहित ने मजाक करते हुए कहा, “भाई, ये हाइप किस बात की है? मैं तो रेगुलर बॉलर था।” जैसे ही उन्होंने ये बात कही, वहां मौजूद सभी खिलाड़ी जोर-जोर से हंसने लगे। रोहित का ये फनी रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस मज़ेदार वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और आप इसे नीचे देख सकते हैं। अगर आईपीएल के मौजूदा सीजन की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है और अब वो दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई की टीम 12 मैचों में 4 जीत और 8 हार मैच हारी है जिसके चलते उनके अभी 8 अंक हैं और वो अंक तालिका में नौवें स्थान पर हैं। उनके दो मैच अभी बचे हैं और अगर वो दोनों मैच जीत जाते हैं तो उनकी पॉइंट्स टेबल पर स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती है लेकिन वो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाएंगे।
Advertisement