भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने बुधवार (14 फरवरी) को पुष्टि कर दी कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) नहीं बल्कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) करेंगे। यह मेगा टूर्नामेंट 1 जून से शुरू होगा और इसका फाइनल 29 जून को खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और वेस्टइंडीज मिलकर कर रहे है। 

Advertisement

जय शाह सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम का नाम निरंजन शाह रखा गया और इस समारोह में बीसीसीआई सचिव पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि उन्होंने सभी से वादा किया कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतेगा। शाह ने कहा कि, "हम भले ही 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल हार गए हों, लेकिन हमने वहां लगातार 10 मैच जीतकर दिल जीत लिया। मुझे विश्वास है कि भारत बारबाडोस में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतेगा"

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय कप्तानी को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। रोहित शर्मा जब तक टीम नहीं थे तब तक हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक को संभावित रूप से वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी करते हुए देखा जा रहा था। ऐसा इसलिए था क्योंकि रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद एक भी टी20 मैच नहीं खेला था। रोहित 2023 में सभी टी20 इंटरनेशनल मैचों में नहीं खेल पाए लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान उन्होंने कप्तान के रूप में वापसी की।

Also Read: Live Score

वहीं भारतीय टीम की बात करें तो वो इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी (गुरुवार) को राजकोट में खेला जाएगा। इस समय 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। रोहित अभी तक इस सीरीज में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है। ऐसे में हिटमैन से तीसरे टेस्ट मैच में रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार