Rohit Sharma funny Video: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हाल ही में टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया है। रोहित शर्मा टीम इंडिया के तीनो फॉर्मेट के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपने शानदार खेल के लिए तो सुर्खियों में रहते ही हैं लेकिन, इससे कहीं ज्यादा फैंस उनके मस्तमौला अंदाज को पसंद करते हैं। रोहित शर्मा के कायल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं।

Advertisement

इसी कड़ी में हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं हिटमैन से जुड़ा वो वीडियो जिसमें वो 2 युवा वेस्टइंडीज के लड़कों का दिन बनाते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा इंडियन फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक कर रहे होते हैं इतने में उन्हें उनके नाम की जर्सी पहने 2 वेस्टइंडीज के युवा फैन नजर आते हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा भीड़ से इतर उन दोनों लड़कों को अपने पास बुलाते हैं। रोहित शर्मा के बुलाने पर वो दोनों लड़के हिटमैन से रुबरु होते हैं। रोहित शर्मा उन दोनों के साथ बैठकर बातचीत करते हैं वहीं दोनों युवा लड़के रोहित शर्मा को अपने डांस से दीवाना बना देते हैं। दोनों को डांस करता देखकर रोहित शर्मा बेहद खुश होते हैं।

बता दें कि फिलहाल रोहित शर्मा आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में ये अबतक का मुंबई का सबसे खराब आईपीएल रहा है। मुंबई इंडियंस 11 में से 9 मुकाबले हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं बल्ले से भी रोहित शर्मा का खराब प्रदर्शन जारी है। रोहित शर्मा ने आईपीएल 2022 में 11 मैचों में 18 की औसत से महज 200 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार