9 मार्च (CRICKETNMORE)।  साउथ अफ्रीका दौरे पर शुरु हुआ रोहित शर्मा का खराब फॉर्म श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ जारी निदास ट्रॉफी में भी जारी है। इस ट्राई सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में रोहित अपना खाता भी नहीं खोल पाए और बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 17 रन बनाए। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई 6 वनडे मैचों की सीरीज में वह सिर्फ 170 रन ही बना पाए। जिसमें अकेले पांचवें वनडे में ही उन्होंने 115 रन की पारी खेली थी। उनका खराब फॉर्म साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी जारी किया औऱ 3 मैचों में सिर्फ 32 रन ही बना पाए।

Advertisement

रोहित शर्मा लिमिटेड ओवर क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज मान जाते हैं। इसके चलते ही फ्लॉप होने के बाद भी उनको इतने मौके दिए जा रहे हैं। उनकी जगह केएल राहुल, अंजिक्या रहाणे या फिर घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले मयंक अग्रवाल को मौका दिया जा सकता है। लेकिन बतौर बल्लेबाज रोहित की जो छवि है, उसके चलते इन खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल रहा है। 

विराट कोहली के ना चलने या फिर उनकी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया का मिडल ऑर्डर काफी संघर्ष करता दिख रहा है। लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे सुरेश रैना और विस्फोटक युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत मिले मौकों का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। 

Advertisement

मिडल ऑर्डर लंबे समय से सिलेक्टर्स के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है और 2019 वर्ल्ड कप से पहले इसे ठीक करना जरुरी है। चाहे निदास ट्रॉफी हो या आगमी इंग्लैंड दौरा अगप टीम इंडिया को जीत हासिल करने ही तोमिडल ऑर्डर के बल्लेबाजों को जिम्मेदारी निभाते हुए बड़ी पारियां खेलनी होंगी।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार