CPL 2024 में कुछ ऐसा देखने को मिला जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इस टूर्नामेंट के मैच नंबर 13 में  एंटीगुआ & बारबुडा फाल्कन्स रोशोन प्राइमस (Roshon Primus) ने 13 गेंद का ओवर फेंका। एक ओवर में वैसे तो 6 गेंद होती है लेकिन रोशोन ने बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ एक ही ओवर में 2 ओवर का कोटा पूरा कर दिया। इसी के साथ उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंदे डालने का शर्मनाक रिकॉर्ड मंगोलिया के लुवसनज़ुंडुई एर्डेनेबुलगन के नामा है उन्होंने जापान के खिलाफ 14 गेंदे डाली थी। 

Advertisement

एंटीगुआ के रोशोन पारी के 12वें ओवर में गेंदबाजी करने आए और रॉयल्स की तरफ से क्विंटन डि कॉक स्ट्राइक पर थे। प्राइमस ने शुरूआती 2 गेंदे वाइड डाली। इसके बाद नो बॉल और फिर फ्री हिट पर डि कॉक ने छक्का मार दिया। इसके बाद अगली गेंद भी रोशोन ने वाइड डाली। फिर दूसरी और तीसरी गेंद पर सिंगल आया। रोशोन ने चौथी गेंद पर क्विंटन को पवेलियन की राह दिखा दी। 5वीं गेंद उन्होंने नो बॉल डाल दी। 

Advertisement

इसके बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 5वीं गेंद डाली जिस पर चौका लग गया। आखिरी गेंद डालने से पहले रोशोन ने एक बार फिर वाइड और नो बॉल डाली। आखिरी गेंद पर डेविड मिलर ने चौका जड़ दिया। इस तरह एंटीगुआ & बारबुडा फाल्कन्स के रोशोन प्राइमस ने एक ओवर में कुल 13 गेंदे डाली और 23 रन खर्च किये। 

T20 क्रिकेट में सबसे लंबे ओवर फेंकने वाले गेंदबाज 

14 गेंदें - लुवसनज़ुंडुई एर्डेनेबुलगन (मंगोलिया) बनाम जापान, एक ओवर में 1/20 रन दिए (2024)

14 गेंदें - थिनले जामत्शो (भूटान) बनाम मालदीव, एक ओवर में 0/13 रन दिए (2019)

Advertisement

13 गेंदें - तांगेनी लुंगेमानी (नामीबिया) बनाम केन्या, एक ओवर में 0/11 रन दिए (2018)

13 गेंदें - रोशोन प्राइमस (एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स) बनाम बारबाडोस रॉयल्स, एक ओवर में 1/23 रन दिए (2024)

12 गेंदें - रहकीम कॉर्नवाल (सेंट लूसिया किंग्स) बनाम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स, एक ओवर में 0/11 रन दिए (2021)

Advertisement

CPL 2024 के 13वें मैच की बात करें तो एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 176 रन का स्कोर टांगा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस रॉयल्स ने मैच को DLS मेथड के तहत 10 रन से जीत लिया। उन्होंने 14.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 127 रन बना लिए थे

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार