16 अगस्त। कैरेबियन प्रीमियर लीग 2018 के 8वें मैच में जमैका तालावाह ने सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियोट को 47 रन से हरा दिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

इस टी20 मुकाबले में जमैका तालावाह के तरफ से न्यूजीलैंड के रोस टेलर ने कमाल करते हुए केवल 35 गेंद पर 51 रन बनाए तो वहीं केनर लुईस ने 24 गेंद पर 49 रन की पारी खेली। इसके साथ - साथ ग्लेन फिलिप्स ने 41 रन बनाए। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

इन बल्लेबाजों को कमाल के कारण ही जमैका तालावाह ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन बनाए।
लेकिन सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियोट की टीम 20 ओवर में केवल 131 रन ही बना सकी। क्रिस गेल केवल 24 रन बनाकर आउट हुए।

इस मैच में जमैका तालावाह के रोस टेलर ने अपनी पारी के दौरान महान धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोस टेलर ने अपने 51 रन की पारी के दौरान 2 चौके और 4 छ्क्के जमाए। इस दौरान रोस टेलर ने टी20 क्रिकेट में धोनी के छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

टी-20 क्रिकेट में धोनी ने कुल 267 छक्के अबतक लगाए हैं तो वहीं अब रोस टेलर के नाम 248 टी-20 मैचों में 271 छक्के दर्ज हो गए हैं।

टेलर इस समय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का जमाने के मामले में 12वें नंबर पर हैं। वैसे टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का जमाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं। उनके नाम 857 छक्के दर्ज हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार