रोवमैन पॉवेल की 38 गेंदों में 63 रन की पारी और सिकंदर रजा की 12 गेंदों में नाबाद 34 रन की पारी की बदौलत दुबई कैपिटल्स ने इंटरनेशनल लीग टी-20 के फाइनल में डेजर्ट वाइपर्स को चार विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीत लिया। इस मैच में शानदार अर्द्धशतक लगाने वाले रोवमैन पॉवेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जबकि सैम करन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

Advertisement

इस मैच में टॉस जीतकर कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसके बाद डेजर्ट वाइपर्स के बल्लेबाज़ मैक्स होल्डन की 51 गेंदों में 76 रन की पारी और सैम करन की 33 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी की मदद से वाइपर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 189/5 का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। ओबेड मैकॉय ने कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

Advertisement

जवाब में कैपिटल्स की टीम को अपने ओपनर्स से एक शानदार शुरुआत की उम्मीद थी लेकिन हुआ इसके उलट और एक समय उनका स्कोर 31/3 हो गया था लेकिन तभी कैरेबियाई जोड़ी शाई होप (39 गेंदों में 43 रन) और पॉवेल ने 80 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की और अपनी टीम को मैच में वापस लाने का काम किया। पॉवेल ने इसके बाद दासुन शनाका के साथ भी 41 रन जोड़े, लेकिन जल्दी-जल्दी विकेट गिरने से मैच में वाइपर्स की फिर से वापसी हो गई।

पॉवेल 38 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हो गए और यहां से मैच कैपिटल्स से दूर जाता दिख रहा था लेकिन तभी सिकंदर रजा ने ऐसी आतिशी बल्लेबाजी की जिसने वाइपर्स के होश उड़ा दिए। आखिरी दो ओवरों में रज़ा ने कमाल की पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। रजा ने अंत तक नाबाद रहते हुए 12 गेंदों में 34 रन बनाए और अपनी टीम को 4 गेंद बाकी रहते हुए पहली बार खिताब जिता दिया। अब कैपिटल्स ILT20 खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार