चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 25 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम हरी जर्सी पहनकर उतरेगी। इस मैच के दौरान बैंगलोर टीम के खिलाड़ियों समेत पूरा सपोर्ट स्टाफ अपनी नियमित लाल रंग की जर्सी की जगह हरे रंग की जर्सी पहनेंगे।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शनिवार (24 अक्टूबर) को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। 

Advertisement

आरसीबी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "आरसीबी के तरफ से गो ग्रीन का इनिसिएटिव। आरसीबी की टीम चेन्नई के मैच में हरी जर्सी पहनेगी और इसके माध्यम से पर्यावरण को हमेशा साफ व स्वच्छ रखने का संदेश देगी।"

आरसीबी की टीम आईपीएल में हर साल एक मैच ऐसा खेलती है जिसमें वो हरे रंग की जर्सी के साथ नजर आती है। जिससे आरसीबी की टीम यह जर्सी पहनकर वातावरण की सफाई और उसे हमेशा हरा-भरा रखने का संदेश देते है।  

बता दें की आरसीबी की टीम ने पहली बार साल 2011 में हरी जर्सी को पहनी थी और तब से वो हर साल आईपीएल में इसके माध्यम से लोगों में वातावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रहे है।

इस सीजन बैंगलोर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक खेले गए 10 मैचों में 7 जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं चन्नई की टीम 8 हार और 3 जीत के साथ सबसे नीचे आठवें नंबर पर है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार