बेंगलुरू, 26 अप्रैल (CRICKETNMORE)| कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बल्लेबाजों के बुरी तरह विफल होने के बाद मंगलवार को बारिश के कारण रद्द हुए मैच ने आईपीएल-10 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की राह मुश्किल कर दी है। बेंगलोर अब गुरुवार को गुजरात लायंस के खिलाफ एक और कड़े इम्तिहान के लिए उतरेगी।

Advertisement

बेंगलोर के लिए हालांकि एकमात्र राहत की बात यह है कि गुरुवार को गुजरात लायंस के खिलाफ यह मैच वे अपने घर में खेलेंगे।

Advertisement

कोलकाता के खिलाफ हुए मैच में बेंगलोर विराट कोहली, अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल और केदार जाधव जैसे धुरंधर बल्लेबाजों के रहते 131 रन का मामूली लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और आईपीएल इतिहास के न्यूनतम स्कोर 49 रन पर ही ढेर हो गई थी।

इसके बाद बेंगलोर को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करना था, लेकिन मंगलवार को होने वाले इस मैच में बारिश ने खलल डाला और पूरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।

खराब फॉर्म से जूझ रही बेंगलोर के लिए यह दोनों मैच आईपीएल-10 में उसे बैकफुट पर धकेलने के लिए काफी हैं। अब उसकी नजरें गुजरात के खिलाफ होने वाले मैच पर टिकी हैं। बेंगलोर को अगर शीर्ष-4 में शामिल होना है तो उसे बाकी के बचे मैचों में से अधीकतर में जीत हासिल करनी होगी।

Advertisement

मेजबान टीम के लिए यह अच्छा मौका है क्योंकि गुजरात की टीम भी इस समय खराब फॉर्म से जूझ रही है और आठ टीमों की अंकतालिका में सबसे नीचे है।

गुजरात ने आईपीएल-10 में खेले अब तक के अपने सात मैचों में से सिर्फ दो मैच ही जीत पाई है।

बेंगलोर की मजबूत बल्लेबाजी को देखते हुए गुजरात पर उसका पलड़ा भारी है। मेजबान टीम के बल्लेबाज गुजरात के अनुभवहीन और बिखरी हुई गेंदबाजी आक्रमण के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

हालांकि बेंगलोर के गेंदबाजों सैमुएल बद्री, युजवेंद्र चहल, श्रीनाथ अरविंद, टाइमल मिल्स और एडम मिलने को भी अपने प्रदर्शन में सुधार की जरूरत है।

वहीं, गुजरात की गेंदबाजी आस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाई पर निर्भर दिख रही है। टाई के अलावा युवा गेंदबाज बासिल थंपी ही एकमात्र गेंदबाजी हैं, जिन्होंने थोड़ा प्रभावित किया है।

Advertisement

हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा अब तक गुजरात के लिए कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया है। चोटिल ड्वायन ब्रावो की जगह इरफान पठान को टीम में शामिल किया गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सुरेश रैना इरफान को खेलने का मौका देते हैं या नहीं।

गुजरात के लिए अब तक कप्तान रैना और न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्लम ही एक सकारात्मक पहलू रहे हैं। रैना ने आईपीएल-10 में अभी तक कुल 272 रन बनाए हैं तो वहीं मैक्कलम ने 264 रन बनाए हैं।

Advertisement

टीमें (संभावित) :- 

गुजरात लायंस : सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, जेसन रॉय, ड्वायन स्मिथ, अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थंपी, चिराग सूरी, जेम्स फॉल्कनर, एरॉन फिंच, मनप्रीत गोनी, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शादाबा जकाती, शिविल कौशिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, ब्रैंडन मैक्लम, मुनाफ पटेल, प्रथम सिंह, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, शैली शौर्य, नाथू सिंह, तेजस बारोका, एंड्रयू टाई और इरफान पठान।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), शेन वॉटसन, क्रिस गेल, मंदीप सिंह, ट्रेविस हेड, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, स्टुअर्ट बिन्नी, टाइमल मिल्स, अनिकेत चौधरी, श्रीनाथ अरविंद, अबु नेचिम, तबरेज शम्सी, प्रवीण दुबे, इकबाल अब्दुल्ला, अक्षय कार्नेवार, क्रिस जोर्डन, विक्रमजीत मलिक, हर्षल पटेल, केन रिचर्डसन, सचिन बेबी, डेविड वीज, अब्राहम डिविलियर्स।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार