वुमेंस प्रीमियर लीग के 13वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यूपी वारियर्स को 5 विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की है। आरसीबी की टीम ने अभी तक 6  मैच खेले है जिनमें से उन्हें 5 में हार और एक में जीत मिली है। 

Advertisement

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी की पूरी टीम 19.3 ओवर में 135 रन के स्कोर पर सिमट गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन ग्रेस हैरिस ने बनाये। उन्होंने 32 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली। उनके अलावा किरण नवगिरे ने 22(26) और दीप्ति शर्मा ने भी 22(19) रन का योगदान दिया। 

Advertisement

बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट एलिस पेरी ने लिए। उनके अलावा सोफी डिवाइन और आशा शोभना ने 2-2 विकेट लिए। वहीं मेगन शट्ट और श्रेयांका पाटिल एक- एक विकेट लेने में कामयाब रही। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम ने मैच को 18 ओवर में 136 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कनिका आहूजा के बल्ले से निकले। उन्होंने 30 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 32(31)* रन और हीदर नाइट ने 24 (21) रन का योगदान दिया। यूपी की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। वहीं ग्रेस हैरिस, सोफी एक्लेस्टोन और देविका वैद्य ने एक-एक विकेट लिया। 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार