वरुण चक्रवर्ती (3/13) और आंद्रे रसेल (3/9) के शानदार गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 31वें मुकाबले में रयॉल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 19 ओवर में 92 रन पर ऑल आउट कर दिया।

Advertisement

टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, पर उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और ओपनिंग करने आए कप्तान कोहली पांच रन बना कर आउट हो गए।

Advertisement

कप्तान के साथ ओपनिंग करने आए देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभालने की कोशीश की पर वह भी 20 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो गए। आरसीबी के लिए डेब्यू कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भारत का बल्ला भी खामोश रहा और वह 19 गेंदो में एक चौके कि मदद से 16 रन की पारी खेली।

टीम को ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स से काफी उम्मीद थी, पर दोनों बल्लेबाजों में से किसी का बल्ला नहीं चला, दोनों क्रमश: 10 और 0 रन बनाकर आउट हो गए। सचिन बेबी 7, वनिंदु हसरंगा 0, काइल जैमिसन 4, हर्षल पटेल 12 मोहम्मद सिराज 8 और युजवेंद्र चहल 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

चक्रवर्ती और रसेल के अलावा केकेआर की तरफ से लॉकी फग्र्यूसन ने दो और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट अपने नाम किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार