RCB Probable Playing XI Vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स (RCB Vs LSG) के बीच बुधवार, 15 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
विराट कोहली खेलेंगे या नहीं: RCB के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली पिछले मुकाबले में चोटिल हो गए थे। उन्हें टखने पर चोट की शिकायत थी, ऐसे में फैंस ये जानना चाहते हैं कि वो लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने खेलेंगे या नहीं?
अगर आपके मन में भी यही सवाल है और आप भी विराट फैन हैं, तो आपको ये जानकर काफी खुशी होगी कि विराट के खेलने की पूरी संभावना है। उन्होंने LSG के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले RCB के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया था जहां उन्होंने बिना किसी परेशानी के 45 मिनट तक बैटिंग की। उनके बाएं पैर पर पट्टी बंधी थी, ऐसे में हो सकता है कि वो लखनऊ के सामने मुकाबले में भी फील्डिंग ना करे।
जोश हेजलवुड और अभिनंदन सिंह की हो सकती है वापसी: आरसीबी अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में जैकब डफी की जगह जोश हेजलवुड और रसिख सलाम की जगह अभिनंदन सिंह को शामिल कर सकती है। जैकब डफी ने पिछले मुकाबले में 4 ओवर में 1 विकेट लेकर 58 रन लुटाए थे, वहीं रसिख सलाम चोटिल हो गए थे। उन्होंने 2.5 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट झटका था।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड/जैकब डफी, सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर- रसिख सलाम/अभिनंदन सिंह।
Also Read: LIVE Cricket Score
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव, जोश हेजलवुड, जॉर्डन कॉक्स, नुवान तुषारा, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।