आईपीएल 2023 के 37वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रन से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। रॉयल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 202/5 का स्कोर पोस्ट किया और सीएसके को 170/6 पर ही रोक दिया। मैच हारने के बाद धोनी ने भी माना कि राजस्थान ने स्कोरबोर्ड पर थोड़े ज्यादा रन लगा दिए थे और राजस्थान को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में युवा ध्रुव जुरेल (15 गेंदों पर 34 रन) और देवदत्त पडिक्कल (13 गेंदों पर 27 *) ने अहम भूमिका निभाई थी।

Advertisement

इस मैच में 34 रन बनाने वाले जुरेल राजस्थान की पारी के आखिरी ओवर में रन आउट हो गए थे और उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि एमएस धोनी ने डायरेक्ट हिट के साथ रनआउट किया था। धोनी के इस थ्रो का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। हालांकि, अब ध्रुव जुरेल ने माही के हाथों आउट होने पर अपना पहला रिएक्शन दिया है। जुरेल ने कहा है कि उन्हें गर्व है कि उन्हें धोनी ने आउट किया।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स द्वारा अपने आधिकारिक YouTube अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में जुरेल ने कहा, “जब मैं 20 साल बाद स्कोरकार्ड पर नज़र डालूंगा और जब देखूंगा कि धोनी सर ने मुझे रन आउट किया, तो मुझे बहुत गर्व महसूस होगा। मेरा नाम ऊपर होगा और उसके आगे धोनी सर का नाम होगा। ये मेरे लिए काफी है।'

जुरेल का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और अगर जुरेल के इस आईपीएल सीजन में प्रदर्शन की बात करें तो राजस्थान के लिए उन्होंने आखिरी ओवरों में जबरदस्त पावर-हिटिंग दिखाई है। जुरेल ने अब तक सात मैचों में 130 रन बनाए हैं जिसमें से तीन पारियों में तो वो नाबाद रहे हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 196.97 का रहा है। इतना ही नहीं इन 130 में से 88 रन तो बाउंड्री से ही आए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार