राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह मैदान पर उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक छोटे फैन के साथ हुआ उनका व्यवहार है। घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दरअसल, रियान पराग भारी सिक्योरिटी के बीच कहीं जा रहे थे।

इसी दौरान एक छोटा बच्चा सुरक्षा घेरा पार करके उनके पास पहुंच गया। बच्चा पराग के साथ फोटो खिंचवाना चाहता था और लगातार उनके साथ चल रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले पराग बच्चे से कहते हैं, “साइड हो जा।” इसके बाद उन्होंने बच्चे को गोद में उठाकर रास्ते से हटाया और आगे बढ़ गए। बस यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसके बाद लोगों ने पराग को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

कई यूज़र्स का कहना है कि पराग को बच्चे के साथ थोड़ा और प्यार से पेश आना चाहिए था, क्योंकि छोटे फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को रोल मॉडल मानते हैं। वहीं कुछ लोगों ने पराग का बचाव भी किया और कहा कि सिक्योरिटी कारणों से उन्होंने ऐसा किया होगा। गौरतलब है कि रियान पराग पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुके हैं।

मैदान पर उनका एग्रेसिव अंदाज़ अक्सर लोगों का ध्यान खींचता है। इसके अलावा मैदान के बाहर भी उनके कुछ वीडियो और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हाल ही में ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए दिखाई देने के बाद भी उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। हालांकि, इस नए वीडियो के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। कुछ लोग पराग के व्यवहार को गलत बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि उस वक्त स्थिति को संभालने के लिए उन्होंने वही किया जो उन्हें सही लगा।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार