आईपीएल 2024 के 19वें मैच में जब विराट कोहली अपने शतक की तरफ बढ़ रहे थे तब एक मज़ेदार घटना देखने को मिली। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के स्टैंड में एक राजस्थान रॉयल्स की महिला फैन पूरे मैच में होम टीम को सपोर्ट कर रही थी लेकिन जैसे ही उसने देखा कि विराट कोहली अपने 8वें आईपीएल शतक के करीब पहुंच गए हैं तो उसने तुरंत अचानक से पिंक जर्सी के ऊपर आरसीबी की जर्सी पहन ली।

Advertisement

ये घटना उस समय देखने को मिली जब विराट कोहली 99 के स्कोर पर थे और जैसे ही इस फैनगर्ल को पता चला वैसे ही इस लड़की ने अपनी जर्सी बदल ली। इस मज़ेदार घटना का वीडियो सोशल मडिया पर काफी वायरल हो रहा है और आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

वहीं, इस मैच की बात की जाए तो राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर (Jos Buttler) के शतक और कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) के अर्धशतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस सीजन का पहला शतक लगाया था लेकिन वो बेकार चला गया। इस सीजन में राजस्थान की ये लगातार चौथी जीत है।

Also Read: Live Score

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 183 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा नाबाद 113(72) रन की शतकीय पारी विराट कोहली के बल्ले से निकली। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के जड़े। ये इस सीजन का पहला शतक है। वहीं आईपीएल में ये विराट का आठवां शतक है जो 67 गेंद में आया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने मैच को 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर और 189 रन बनाकर जीत लिया। आरआर की तरफ से सबसे ज्यादा रन जोस बटलर ने बनाये। उन्होंने 58 गेंद में 9 चौको और 4 छक्कों की मदद से 100 रन की शतकीय पारी खेली। ये इस सीजन में उनका पहला शतक है। ये आईपीएल में उनका छठा शतक है। इसके अलावा यह आईपीएल में उनका 100वां मैच है। कप्तान संजू सैमसन ने 42 गेंद में 8 चौको और 2 छक्कों की मदद से 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार