RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल्स की टीम ने तीन विकेट से मैच जीत लिया है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत से विकेटकीपिंग के दौरान एक बड़ी गलती हो गई थी। 18वें ओवर की शुरुआत में टॉम कुरेन की गेंद पर पंत ने स्टंपिंग का आसान सा मौंका गंवाया था।

Advertisement

हुआ यूं कि क्रिस मॉरिस ने टॉम कुरेन की गेंद पर शॉट खेलते ही रन के लिए दौड़ लगा दिया। उनके साथी जयदेव उनादकट 2 रन के लिए वापस दौड़े लेकिन वह रन लेने के चक्कर में फिसल गए वहीं इस दौरान ऋषभ पंत के पास उनादकट को रन आउट करने का सुनहरा मौका था और एक पल के लिए ऐसा लगा कि मानो पंत ने उनादकट को रन आउट कर भी दिया है।

Advertisement

फील्डर ने सटीक थ्रो किया था लेकिन पंत जल्दबाजी कर बैठे और गेंद को ठीक से कलेक्ट करने से पहले ही उन्होंने स्ंटप उखाड़ दिया। पंत जानते थे कि उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई है और उन्होंने हाथ में आया मौका गंवा दिया है। पंत के इस लापरवाही के चलते उनादकट को जीवनदान मिल गया था।

वहीं अगर मैच की बात करें तो मैच में जयदेव उनादकट की शानदार गेंदबाजी के अलावा डेविड मिलर के अर्धशतक और क्रिस मोरिस की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान ने148 रन का लक्ष्य हासिल किया था। जयदेव उनादकट ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार