Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार, 09 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड पर 210 रन डिफेंड करके 6 रनों से रोमांचक जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में ध्रुव जुरेल (42 गेंदों पर 75 रन) और यशस्वी जायसवाल (36 गेंदों पर 55 रन) ने अर्धशतक ठोके थे, वहीं रवि बिश्नोई ने GT के चार विकेट झटके थे।

Advertisement

RR vs GT, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 09 मई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर

Sawai Mansingh Stadium, Jaipur Pitch Report

आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है। IPL के मौजूदा सीजन में यहां अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं जो कि दोनों ही रन चेज करने वाली टीमों ने जीतकर अपने नाम किए। ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी। दूसरी तरफ पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 220 रन तो स्कोर बोर्ड पर टांगने ही होंगे।

Advertisement

बात करें अगर यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो उसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 ओवर में 226 रनों का लक्ष्य हासिल करके राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात दी थी। इस मुकाबले में 39.1 ओवर के खेल में कुल 451 बने और 9 विकेट गिरे थे।

RR vs GT Head To Head Record

कुल - 09
राजस्थान रॉयल्स - 03
गुजरात टाइटंस - 06

Advertisement

RR vs GT, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

RR vs GT, IPL 2026: Player to Watch Out For

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स की टीम से वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और जोफ्रा आर्चर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर गुजरात टाइटंस टीम की तो शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और जोस बटलर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

RR vs GT Probable Playing XI

Rajasthan Royals Probable Playing XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: तुषार देशपांडे।

Advertisement

Gujarat Titans Probable Playing XI: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: मानव सुथार। 

RR vs GT Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

RR vs GT Match Prediction, RR vs GT Pitch Report, Today's Match RR vs GT, IPL 2026, RR vs GT Prediction, RR vs GT Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Rajasthan Royals vs Gujarat Titans

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार