20 अप्रैल। राजस्थान रॉयल्स की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एक अहम मैच में यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।

Advertisement

किसमें टीम में ज्यादा दम
दोनों टीमों के बीच कुल 22 मैच हुए हैं जिसमें 10 में राजस्थान रॉयल्स और 11 मैच में मुंबई इंडियंस को जीत मिली है।

Advertisement

जयपुर में
दोनों टीमों के बीच जयपुर में कुल 7 मैच हुए हैं जिसमें राजस्थान रॉयल्स को 5 मैच में जीत तो वहीं मुंबई इंडियंस को 2 मैच में जीत मिली है।

 

किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन और चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

RR के लिए सर्वाधिक रन: 397 (अजिंक्य रहाणे)

MI के लिए सर्वाधिक रन: 341 (किरोन पोलार्ड)

Advertisement

RR के लिए सर्वाधिक विकेट: 17 (धवन कुलकर्णी)

MI के लिए सर्वाधिक विकेट: 14 (किरोन पोलार्ड)

कहां होगा मैच

Advertisement

सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर

लाइव टेलीकास्ट

मैच का लाइव टेलीकास्ट शाम 4 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा तो वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉट स्टार पर होगा।

 
Advertisement

भविष्यवाणी
आपको बता दें कि जयपुर में राजस्थान और मुंबई के मैच के दौरान अबतक चेस करने वाली टीम को 4 दफा जीत मिली है तो वहीं 2 दफा पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। भले ही राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने घर पर खेल रही है लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम लगातार जीत का स्वाद चखकर आईपीएल में आगे बढ़ रही है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम पर दबाव होगा तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में भी जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगब पक्की करनी चाहेगी।

मुंबई इंडियंस (65 फीसदी)

राजस्थान रॉयल्स ( 35 फीसदी)

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स

संभावित प्लेइंग इलेवन: राहुल त्रिपाठी, जोस बटलर, संजू सैमसन (wk), अजिंक्य रहाणे (c), स्टीव स्मिथ / बेन स्टोक्स, एश्टन टर्नर, स्टुअर्ट बिन्नी, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, धवल कुलकर्णी।


मुंबई इंडियंस

Advertisement

रोहित शर्मा(कप्तान), क्विंटन डी कॉक (wk), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, बेन कटिंग, राहुल चाहर, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार