RR vs MI: शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन टॉस के समय जो हुआ वह पूरी तरह से लीक से हटकर था। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने सिक्का हवा में उछाला था। इस बीच रोहित शर्मा 'heads' कहकर चर्चा में आ गए।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के कप्तान ने कॉल करने का एक विचित्र तरीका ढूंढा था क्योंकि उन्होंने 'heads' कहने की बजाए यह कहकर शब्द को खींच लिया: 'HEAAAADDDDSS' रोहित शर्मा का ऐसा करना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बन हुआ है। एमआई कप्तान की कॉल को सुनने पर, साइमन डूल ने इसे "टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ कॉल" कहा।

Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं है कि रोहित शर्मा ने कुछ मजेदार काम करके फैंस को मनोरंजन किया हो इससे पहले भी कई बार रोहित शर्मा को अपने अनोखे अंदाज में फैंस का मनोरंजन करते हुए देखा जा चुका है। वहीं अगर मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने अहम मुकाबले में बेहद खराब बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में महज 90 रन बनाए थे।

जीत के लिए 91 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने आसानी से 8 विकेट से इस मुकाबले में जीत दर्ज कर ली। मुंबई  के लिए नाथन कूल्टर-नाइल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। उनके अलावा दूसरे चरण में अपना पहला मैच खेल रहे जेम्स नीशम ने 3 और जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार