RR vs SRH Today Match Prediction: Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad, Dream 11 Team, IPL 2023 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार (7 मई) को RR के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। आईपीएल 2023 में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी तब राजस्थान रॉयल्स ने ऑरेंज आर्मी को 72 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला हराया था।

Advertisement

इस मुकाबले में आप एसआरएच के कप्तान एडेन मार्कराम पर दांव खेल सकते हैं। सवाई मानसिंह स्टेडियम में स्पिन गेंदबाज़ों को मदद मिलती है। ऐसे में मार्कराम आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स जीता सकते हैं। पिछले मैच में मार्कराम ने केकेआर के खिलाफ 41 रन बनाए थे और गेंदबाज़ी करके एक विकेट भी झटका था। उपकप्तान के तौर पर आप हेनरिक क्लासेन या यशस्वी जायसवाल को चुन सकते हैं।

RR vs SRH: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 07 मई 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू -  सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर

RR vs SRH: Pitch Report

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां अब तक गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। इस मैदान पर पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम 17.5 ओवर में सिर्फ 118 रन बनाकर सिमट गई थी। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 13.5 ओवर में महज 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

RR vs SRH Head-to-Head

कुल - 17
राजस्थान रॉयल्स - 09
सनराइजर्स हैदरदाबाद - 08

RR vs SRH: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad Dream 11 Team

विकेटकीपर - जोस बटलर, संजू सैमसन, हेनरिक क्लासेन (उपकप्तान)
बल्लेबाज़ - मयंक अग्रवाल, यशस्वी जायसवाल
ऑलराउंडर - रविचंद्रन अश्विन, एडेन मार्कराम (कप्तान), मार्को जानसेन
गेंदबाज़ - युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे

Rajasthan Royals Probable Playing XI

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, ट्रेंट बोल्ट, एडम जाम्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI

अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्कराम (कप्तान), हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, थंगरासू नटराजन

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार