इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार, 25 अप्रैल को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। टॉस के समय भी तापमान 37°C के आस-पास रहने की संभावना है। मैच के दौरान बारिश की संभावना ना के बराबर है जिसका मतलब ये है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।

Advertisement

गौरतलब है कि पिछले आईपीएल सीजन इन दोनों ही टीमों के बीच सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया था जो कि हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित हुआ था। इस मुकाबले में SRH की टीम ने 286 रन डिफेंड करके 44 रनों से जीत हासिल की थी। यहां ईशान किशन ने 47 गेंदों पर नाबाद 106 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में इस मैच में भी हैदराबाद के कप्तान से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है। यहां पिछले सीजन कुल सात मुकाबले खेले गए थे जिसमें से चार रन चेज करने वाली टीमों ने जीते। ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी। दूसरी तरफ पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 200 रन तो स्कोर बोर्ड पर टांगने ही होंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार