महाराष्ट्र के कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने बुधवार (30 नवंबर) को खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के सेमीफाइनल (Vijay Hazare Trophy 2022) मुकाबले में एक और तूफानी शतक जड़ दिया। गायकवाड़ ने 126 गेंदों का सामना करते हुए 168 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 18 चौके (72 रन) औऱ छह छक्के (36 रन) जड़े। यानी 108 रन उन्होंने 24 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज से ही बना डाले। 

Advertisement

चोट के कारण शुरूआती कुछ मुकाबलों से बाहर रहे गायकवाड़ की वापसी धमाकेदार रही है। गायकवाड़ ने 4 मैच में 276 की औसत और 122.66 की स्ट्राईक रेट से 552 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से तीन शतक आए हैं। इससे पहले उत्तर प्रेदश के खिलाफ खेले गए क्वार्टरफाइनल में गायकवाड़ ने नाबाद 220 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने एक ओवर में सात छक्के जड़ने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया था। 

Advertisement

गायकवाड़ का यह विजय हजारे ट्रॉफी में 11 शतक है। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले मे संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा अंकित बवाने और रॉबिन उथप्पा ने इश टूर्नामेंट में 11-11 शतक जड़े हैं। 

बता दें गायकवाड़ फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। 4 दिसंबर से शुरू होने वाले बांग्लादेश दौरे के लिए भी गायकवाड़ को टीम में जगह नहीं मिली है। 

विजय हजारे ट्रॉफी की पिछली 9 पारियों में गायकवाड़ ने 192.5 की औसत से 1155 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने सात शतक जड़े है। उनके शतकीय स्कोर क्रमश: 136, 154*, 124, 21, 168, 124*, 40, 220*, 168 हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार