दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी दो मैचों में रुतुराज गायकवाड़ को बाहर बिठाया गया था। सिर्फ एक मैच में उनका फ्लॉप शो देखकर उन्हें बाहर बिठा दिया गया लेकिन अब उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाका करते हुए टीम मैनेजमेंट को ये आईना दिखाया है कि अगर उन्हें लगातार मौका दिया जाता तो वो परफॉर्म जरूर करके दिखाते।

Advertisement

प्रोटियाज के खिलाफ तीसरा वनडे खत्म हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि गायकवाड़ ने अपनी क्लास दिखाते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए सर्विसेज़ के खिलाफ शतक बना दिया। रुतुराज गायकवाड़ ने 65 गेंदों में 12 चौकों और पांच छक्कों की मदद से सर्विसेज़ के खिलाफ 112 रन बनाए। इस दौरान गायकवाड़ ने सिर्फ 59 गेंदों में शतक पूरा किया।

Advertisement

महाराष्ट्र ने अपना पहला विकेट जल्दी गंवा दिया था लेकिन दूसरे विकेट के लिए गायकवाड़ और त्रिपाठी ने 49 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इसके बाद गायकवाड़ ने तीसरे विकेट के लिए नौशाद शेख के साथ फिर से अहम साझेदारी की, जिसमें इस जोड़ी ने 38 गेंदों में 59 रन बनाए। गायकवाड़ एक छोर पर टिके रहे और उनकी पारी की बदौलत ही महाराष्ट्र की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 185 तक पहुंच पाई।

अगर रुतुराज की इस सेंचुरी की बात करें तो ये शतक रुतुराज गायकवाड़ के करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 60 गेंदों में 101 रन बनाने के बाद ये दूसरी बार है जब उन्होंने टी20 क्रिकेट में शतक बनाया है। वास्तव में, ये 112 रन पारी उनका अब तक का सर्वोच्च टी20 स्कोर है।

भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि मौजूदा टूर्नामेंट में गायकवाड़ अपना ये शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे और जब सेलेक्टर्स उन्हें भारतीय टीम में मौका देंगे तो वो वहां पर भी खुद को साबित करेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार