भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट (Ryan Ten Doeschate) ने इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज के बाद अपना पद छोड़ दिया है। बता दें कि उन्होंने पहले ही बीसीसीआई को सूचित कर दिया था कि वह इंग्लैंड दौरे के बाद टीम से अगल हो जाएंगे, भारतीय टीम को इस दौरे पर टी-20 इंटरनेशनल और वनडे दोनों ही सीरीज में हार मिली थी।

Advertisement

क्रिकइनफो की खबर के अनुसार टेन डोशेट आईपीएल 2027 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनेंगे।

नीदरलैंड्स के पूर्व कप्तान टेन डोशेट 2024 T20 वर्ल्ड कप में टीम की जीत के बाद राहुल द्रविड़ की जगह हेड कोच बने गौतम गंभीर के साथ ही भारतीय टीम के कोचिंग सेटअप का हिस्सा बन गए थे। गंभीर ने उन्हें खास तौर पर चुना था; वे भारतीय टीम की रणनीतिक टीम (थिंक-टैंक) का अहम हिस्सा थे और उन्होंने बल्लेबाजी और फील्डिंग, दोनों विभागों में कोचिंग की भूमिका निभाई।

केकेआर में टेन डोशेट दोबारा अभिषेक नायर के साथ जुड़ेंगे। दोनों भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ मे एक साथ असिस्टेंट कोच के रूप में काम कर चुके हैं और इससे पहले दोनों ने केकेआर के असिस्टेंट कोच के तौर पर भी साथ काम किया है।

टेन डोशेट का आईपीएल में केकेआर के साथ काफी लंबा और पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने खिलाड़ी रहते हुए 2012 और 2014 में केकेआर के साथ दो आईपीएल खिताब जीते और 2022 में फिर फ्रेंचाइजी के फील्डिंग कोच बने। वह 2024 तक केकेआर के कोचिंग सेटअप का हिस्सा थे और  इस दौरान गंभीर के मेंटर और चंद्रकांत पंडित के हेड कोच रहते हुए टीम ने एक खिताब भी जीता। लेकिन गंभीर के टीम इंडिया में जाने के बाद उन्होंने भी केकेआर छोड़ दी थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

टेन डोशेट के असिस्टेंट कोच रहने के दौरान, भारत ने 2025 एशिया कप जीता और 2026 T20 वर्ल्ड कप का अपना खिताब डिफेंड किया। हालांकि टेस्ट टेस्ट मैचों में काफ़ी संघर्ष करना पड़ा। टेस्ट में उन्हें ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी गवाना,घर में न्यूज़ीलैंड (0-3) और साउथ अफ्रीका (0-2) के हाथों बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार