आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग कांड में दोषी पाए जाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत एक बार फिर से इस लीग में वापसी करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। पिछली बार की तरह एक बार फिर से उन्होंने ऑक्शन में अपना नाम दिया है और इस बार बेस प्राइस सिर्फ 50 लाख रखा है।

Advertisement

ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या श्रीसंत का 9 साल का वनवास खत्म होगा या ये और लंबा चलेगा। श्रीसंत ने बैन के बाद पिछले ही साल क्रिकेट के मैदान पर वापसी की थी लेकिन आईपीएल के पिछले सीज़न में उन्हें सभी फ्रेंचाईजियों ने नजरअंदाज़ कर दिया था लेकिन उन्होंने अभी तक हिम्मत नहीं हारी है और आईपीएल 2022 के लिए भी ऑक्शन में नाम दे दिया है।

Advertisement

श्रीसंत इससे पहले 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में खेले थे। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 44 मैच खेले और 40 विकेट भी लिए। हालांकि, उनके ये आंकड़े किस फ्रेंचाईज़ी को पसंद आते हैं या नहीं, ये तो समय ही बताएगा लेकिन अगर किसी भी फ्रेंचाईजी ने उन पर दांव लगाया, तो ये उनके करियर को दोबारा से जीवित करने वाला पल होगा।

आपको बता दें कि श्रीसंत ने बड़ी उम्मीदों के साथ 2021 आईपीएल ऑक्शन में अपना नाम दिया था लेकिन उनके हाथ घनघोर निराशा लगी थी जिसके बाद उन्होंने लाइव आकर अपना दुख साझा किया था। लेकिन एक क्रिकेट फैन होने के नाते हम चाहेंगे कि इस बार इस वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को आईपीएल खेलने का मौका जरूर मिले।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार