महेंद्र सिंह धोनी ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन दुनियाभर के फैंस उन्हें इतना प्यार करते हैं कि वो बिना किसी वजह के भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आज यानि 7 जुलाई को माही अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं और दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी उन्हें इस खास दिन पर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Advertisement

इसी कड़ी में टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ शांताकुमारन श्रीसंत ने भी माही को बधाई दी लेकिन उन्होंने माही को जिस अंदाज में बधाई दी वो फैंस को पसंद नहीं आई। दरअसल, श्रीसंत ने अपन आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखकर माही को जन्मदिन की बधाई दी लेकिन जो वीडियो था उसमें वो माही को क्लीन बोल्ड करते हुए दिख रहे हैं और उनका ये वीडियो धोनी के जन्मदिन पर शेयर करना फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

Advertisement

श्रीसंत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'महेंद्र सिंह धोनी आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। महान कप्तान, शानदार भाई जो हमेशा मुझे हर मैच में सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करते थे, लव यू भाई। आपको आउट करना एक परम सम्मान की बात थी। ये वो गेंद थी जो मैंने किसी भी बल्लेबाज को सबसे अच्छी गेंद फेंकी है। वो भी मेरे बड़े भाई माही भाई को।'

श्रीसंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और आईपीएल मैच की ये क्लिप शेयर करके उन्होंने खुद ही अपनी ट्रोलिंग का जाल बुन लिया क्योंकि फैंस उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। माही के जन्मदिन पर उनके क्लीन बोल्ड होने का वीडियो शेयर करना फैंस को बिल्कुल नहीं भाया और उन्होंने श्रीसंत की हीरोगिरी दिखाने पर जमकर फटकार लगाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार