31 मार्च, जोहान्सबर्ग (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीकी टीम के ओपनर बल्लेबाज एडिन मार्करम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में 152 रन बनाकर धमाल मचा दिया। लाइव स्कोर
Advertisement
अपनी पारी से एडिन मार्करम ने हर किसी को दिल जीत लिया। एडिन मार्करम ने अपनी शानदार पारी में 17 चौके और एक छक्का जमाने का कमाल किया।
एडिन मार्करम की पारी के कारण ही साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में 378 रन तक पहुंच गई है। एडिन मार्करम की पारी को देखकर किंग कोहली ने एक खास ट्विट किया।
कोहली ने एडिन मार्करम की पारी के बारे में कुछ स्पेशल तो नहीं लिखा लेकिन अपनी फीलिंग जरूर जाहिर कर दी।
गौरतलब है कि एडिन मार्करम की पारी को देखकर कोहली हमेशा गद्गद हो जाते हैं ऐसा नजारा अबतक 2 दफा देखा जा चुका है।