IND vs SA 2021-22: अक्सर ही क्रिकेट मैच में कोई ना कोई विवाद देखने को मिल ही जाता है। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला भारत साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी, जब साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रैसी वैन डर डुसेन विकेटों के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट हुए।उनके आउट होने के बाद साउथ अफ्रीकी कैंप में इस कैच का वीडियो देखा गया जिसके बाद कप्तान डीन एल्गर और टीम मैनेजर थर्ड अंपायर से इस बारे में चर्चा करने पहुंच गए। 

Advertisement

दरअसल मैच का 45वां ओवर शार्दुल ठाकुर करने आए थे। उन्होंने बल्लेबाजी कर रहे रैसी वैन डर डुसेन को एक इन-स्विंग डिलिवरी फेंकी जो बल्लेबाज के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए विकेटकीपर पंत के हाथों में चली गई। जिसके बाद डुसेन बिना कैच को देखे पेवेलियन को लौट गए, लेकिन जब पंत के इस कैच का वीडियो देखा गया तो ज्यादातर लोगों को ऐसा लगा कि ये क्लियर कैच नहीं था। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर और टीम मैनेजर थर्ड अंपायर से इस पर चर्चा करने गए। जिसके बाद थर्ड अंपायर ने कई एंगल से इस कैच को देखा, लेकिन ये साफ नहीं हो पाया कि पंत का लिया गया ये कैच गलत है। जिसके कारण क्रिकेट के नियमों के अनुसार अंपायर के इस फैसले को पलटा नहीं जा सकता था। बता दें कि अगर थर्ड अंपायर को किसी वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगता कि पंत के कैच लेने से पहले बॉल जमीन पर टप्पा खाई थी, तो ऐसे में भारतीय कप्तान केएल राहुल से बात की जाती और उनके मान जाने पर डुसेन को फिर बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया जा सकता था। 

जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ही टीमों की पहली पारी पूरी हो चुकी है। भारत ने यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए थे, जिसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम ने यहां पर 229 रन बनाए। भारत के लिए पहली इनिंग में शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए उन्होंने भारत के लिए पहली पारी में 61 रन खर्चते हुए साउथ अफ्रीका के 7 विकेट चटकाए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार