दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाज़ी से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। तबरेज़ श्मसी की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने जमकर चौकों-छक्कों की बारिश की। इस दौरान विराट कोहली भी पंत की बल्लेबाज़ी को एंजॉय करते हुए दिखे।

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली को पंत के छक्का लगाने के बाद डांस करते हुए देखा जा सकता है। विराट बल्ले से तो खाता भी नहीं खोल पाए लेकिन ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए वो फैंस का मनोरंजन जरूर करने में सफल रहे।

Advertisement

फैंस विराट के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता देंं कि एकतरफ विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए तो दूसरी ओर ऋषभ पंत ने अफ्रीकी गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई करते हुए 71 गेंदों में 85 रनों की तूफानी पारी खेली।

इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के भी लगाए। हालांकि, शम्सी की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने इस लेग स्पिनर की जमकर धुनाई की और क्रीज़ से बाहर निकलकर चौके -छक्के लगाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार