Namibia T20I Tri-Series 2026, Match No 4th: नामीबिया टी20 ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मंगलवार, 01 सितंबर को विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा था। इस मुकाबले के हीरो डेवाल्ड ब्रेविस थे, जिन्होंने महज़ 32 गेंदों पर नाबाद 75 रन ठोके थे। बेबी एबी ने अपनी पारी में 7 चौके और 6 छक्के लगाए थे।
SA vs ZIM T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - मंगलवार, 01 सितंबर 2026
समय - 05:30 PM IST
वेन्यू - नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
Namibia Cricket Ground, Windhoek Pitch Report
विंडहोक की पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी है। यहां गेंद में उछाल और रफ्तार देखने को मिलती है, जिससे बल्लेबाज़ों की दिलचस्पी बनी रहती है। तेज़ गेंदबाज़ों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बहुत ज्यादा सहायता नहीं मिलेगी। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स को पिच से कुछ टर्न और पकड़ मिल सकती है।
इस मैदान पर अब तक कुल 29 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 18 रन चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां T20I में पहली पारी का औसत स्कोर 136 रन रहा है।
SA vs ZIM T20 Head To Head Record
कुल - 10
साउथ अफ्रीका - 09
जिम्बाब्वे - 00
बेनतीजा - 01
SA vs ZIM T20 : Where to Watch?
नामीबिया टी20 ट्राई नेशनल सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर इन्जॉय कर सकते हैं।
SA vs ZIM T20: Player to Watch Out For
साउथ अफ्रीका की टीम से डेवाल्ड ब्रेविस, डुआन जानसेन और प्रेनेलन सुब्रायन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर जिम्बाब्वे टीम की तो ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा और ब्लेसिंग मुज़ारबानी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
South Afira vs Zimbabwe T20 Probable Playing XI
South Africa T20 Probable Playing XI: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, जॉर्डन हरमन, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, ईथन बॉश, डुआन जानसेन, ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रायन, क्वेना मफाका।
Zimbabwe T20 Probable Playing XI: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधावेरे, तदिवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, न्यूमैन न्यामहुरी, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
South Afira vs Zimbabwe Today's Match Prediction
नामीबिया टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
SA vs ZIM T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, SA vs ZIM Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, South Afira vs Zimbabwe Match Preview, Namibia T20 Tri Series
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।