12 दिसंबर, 2017, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। विराट कोहली औऱ अनु्ष्का शर्मा ने इटली जाकर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया। दोनों ने सोमवार को यानि 11 दिसंबर को शादी कर ली।  अपनी शादी में अनुष्का शर्मा और कोहली ने मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े पहने थे।

Advertisement

अनुष्का शर्मा ने सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा और ज्वैलरी थी तो वहीं विराट कोहली ने भी सब्यसाची के द्वारा ही डिजाइन की गई शेरवानी पहनी थी। सब्यसाची के द्वारा डिजाइन की गई शादी की कपड़े बेहद ही शानदार थी और दोनों कपल जच भी रहे थे।

लेकिन सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की ज्वैलरी की एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई जिससे देखकर अनुष्का शर्मा खुद को सब्यसाची के द्वारा ठगा हुआ महसूस कर सकती है। हुआ ये है कि जो फोटो सोशल साइट्स पर वायरल हो रही है उसमें अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण की कान की ज्वैलरी बिल्कुल एक जैसी दिखाई दे रही है।

कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण  ने यह कान की ज्वैलरी 27 अक्टूबर 2017 को 'जियो फिल्मफेयर अवार्ड मराठी' समारोह में पहनी थी।  सोशल साइट्स पर इस फोटो को लेकर अनुष्का शर्मा और फेमस डिजाइनर सब्यसाची  की टांग खिचांई हो रही है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार