India vs England 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में सभी की निगाहें टीम इंडिया की जीत पर है क्योंकि अगर टीम इंडिया आज का मुकाबला जीतती है तो फिर टीम इंडिया वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले लेगी। वहीं मैच के दौरान मैदान पर गजब का नजारा देखने को मिला। टीम इंडिया की पूर्व सलामी जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली को एकसाथ मैच का लुफ्त उठाते हुए देखा गया। सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली को एकसाथ देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और इस तस्वीर को जमकर शेयर भी कर रही है।

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, 'क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर स्टेडियम में हैं। बहुत खूब! बहुत दिनों बाद सचिन और गांगुली को एक साथ देखकर अच्छा लगा। भारतीय क्रिकेट के रत्न। सचिन सर को आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दादा। सचिन सचिन!' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लॉर्ड्स में दादा और सचिन को बड़े पर्दे पर देखकर मुझे वह यादगार ग्रैंड नेटवेस्ट फाइनल और पूर्व कप्तान और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष का जश्न याद आ गया।'

Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दादा और सचिन को देखकर इमोशन काबू में नहीं रहते।'बता दें कि टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया 1 बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। श्रेयस अय्यर की जगह विराट कोहली को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

मालूम हो कि टीम इंडिया ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। इससे पहले इंग्लैंड टी-20 सीरीज में भी इंग्लैंड 2-1 से हारा था। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। जेसन रॉय का विकेट हार्दिक पांड्या ने लिया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार