क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जीतने की बधाई दी और टूर्नामेंट में उनके अथक प्रयासों की सराहना करते हुए भारतीय टीम को एक खास संदेश भी दिया।

Advertisement

भारत ने घरेलू सरजमीं पर फाइनल में पहुंचने के लिए लगातार 10 मैच जीते। लेकिन, फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाकबले में ऑस्ट्रलिया ने अपना छठा वर्ल्ड कप खिताब जीता।

Advertisement

सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के बेहतर क्रिकेट प्रदर्शन को स्वीकार किया। साथ ही मेन इन ब्लू की भी प्रशंसा की।

सचिन ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया को छठी वर्ल्ड कप जीत पर बधाई। सबसे बड़े मंच के सबसे महत्वपूर्ण दिन पर उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला। किसी स्टर्लिंग टूर्नामेंट में सिर्फ एक ख़राब दिन दिल तोड़ने वाला हो सकता है।

मैं खिलाड़ियों, फैंस की दुख की कल्पना कर सकता हूं और उन पर क्या गुजर रही होगी ये भी समझता हूं।"

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हार खेल का हिस्सा है। लेकिन, हमें याद रखना चाहिए कि इस टीम ने पूरे टूर्नामेंट में हमारे लिए अपना सब कुछ दिया।"

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने भी भारतीय टीम के जज्बे और कभी न डगमगाने वाले उनके अडिग रवैये की सराहना की।

Also Read: Live Score

जय शाह ने एक्स पर लिखा, "भले ही भारत विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछड़ गया हो, लेकिन उनकी यात्रा ने प्रेरणा की एक दमदार छाप छोड़ी है। पूरा देश आपके साथ खड़ा है। आपने जिस तरह से क्रिकेट खेला। हमें उस पर गर्व है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार