India vs England: क्रिकेटर्स और फैंस का काफी गहरा नाता है। मैदान पर फैंस की मौजूदगी क्रिकेटर्स को काफी उत्साहित करती है। फैंस तो कई हैं लेकिन अगर कोई फैन जिसने हाल के वर्षों में सभी का ध्यान आकर्षित किया है, तो वह सुधीर कुमार चौधरी हैं। सुधीर पिछले कई वर्षों से सचिन तेंदुलकर और भारतीय क्रिकेट टीम के कट्टर प्रशंसक रहे हैं।

Advertisement

सुधीर को टीम इंडिया के प्रत्येक मैच में खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए मैदान पर देखा गया है लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते बीसीसीआई ने बंद दरवाजों के पीछे भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज कराने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए सुधीर ने नायाब तरीका निकाला है। 

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच सुधीर ने दूर-दराज की पहाड़ियों से देखा, जहां से स्टेडियम नजर आ रहा था। सुधीर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और सभी लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं। हमेशा की तरह, वह भारतीय रंग में रंगे हुए थे और मेन इन ब्लू का समर्थन करते हुए भारतीय ध्वज अपने हाथ में लिए हुए थे।

बता दें कि सुधीर पेशे से शिक्षक हैं। 2007 के बाद से, वह भारतीय टीम को समर्थन करने के लिए हर घरेलू मैच में भाग ले रहे हैं और यहां तक ​​कि विदेशी दौरों के दौरान भी उन्हें टीम इंडिया का सपोर्ट करते हुए देखा गया था। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 26 मार्च को खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार