मुंबई, 13 जून | भारत के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर को लगता है कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्व कप तय कार्यक्रम के मुताबिक होगा या नहीं, इसके लिए काफी कुछ चीजें मायने रखती हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में इसी साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच टी-20 विश्व कप खेला जाना है लेकिन कोरोनावायरस के कारण इस पर काले बादल मंडरा रहे हैं। बुधवार को हुई आईसीसी की बैठक में भी रुको और इंतजार करो की नीति अपनाने का फैसला किया गया है।

Advertisement

तेंदुलकर ने आज तक से कहा, "टी-20 विश्व कप के भविष्य को लेकर फैसला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड पर निर्भर करता है। यह उन पर है कि वह टूर्नामेंट की मेजबानी कर पाते हैं या नहीं। यह इकलौता पहलू नहीं है जिस पर सोच विचार किया जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "कई चीजों के बारे में सोचना है, जैसे वित्तीय पहलू। सभी चीजें एक साथ आना जरूरी है। यह मुश्किल फैसला है।"

सचिन ने खाली स्टेडियमों में बिना दर्शकों के मैच खेलने को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को कई बार दर्शकों से ऊर्जा मिलती है। अगर फुल हाउस की जगह कुछ प्रशंसकों को मैच में आने की अनुमति दी जाए तो यह खेल के लिए एक सकारात्मक बात होगी।

उन्होंने कहा, "अगर प्रशंसकों को स्टेडियम में आने की मंजूरी मिल जाती है तो इससे अच्छी कोई बात नहीं होगी। इसका मतलब होगा कि हम धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं। स्टेडियम में बिना प्रशंसकों के वो ऊर्जा पाना काफी मुश्किल होगा।"

Advertisement

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने कहा, "मुझे एक सलाह के बारे में पता चला था कि शोरगुल के लिए स्पीकर्स का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन जब आप किसी को देखते हो तो आप कई बार उनसे प्रेरित हो जाते हो.. आपको उनसे ऊर्जा मिलती है।"

उन्होंने कहा, "अगर 25 प्रतिशत प्रशंसक स्टेडियम में आ सकते हैं तो यह अच्छी बात होगी।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार