इंग्लैंड के 25 साल के गेंदबाज मेसन क्रेन (Mason Crane) ने कुछ वक्त पहले अपनी फेवरेट ऑल-टाइम इलेवन टीम का चुनाव किया था। इंग्लैंड के लिए 1 टेस्ट और 2 टी-20 खेलने वाले इस गेंदबाज ने अपनी टीम में सबसे ज्यादा भरोसा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर जताया है। मेसन क्रेन की टीम में 3 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं इंडियन खिलाड़ियों पर भी मेसन क्रेन ने ठीकठाक भरोसा जताया है। मेसन क्रेन ने अपनी टीम में 2 भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है।

Advertisement

मेसन क्रेन ने अपनी टीम में बतौर ओपनर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को शामिल किया है। सचिन तेंदुलकर का साथ देने के लिए मेसन क्रेन ने इंग्लिश खिलाड़ी  एलेस्टर कुक को चुना है। नंबर 3 और नंबर 4 पर मेसन क्रेन ने ब्रायन लारा और कुमार संगकारा को शामिल किया है। गौर करने वाली बात ये है कि उनकी टीम में 2 विकेटकीपर शामिल हैं।

Advertisement

कुमार संगकारा के अलावा मेसन क्रेन ने अपनी टीम में एडम गिलक्रिस्ट को भी शामिल किया है। भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को भी मेसन क्रेन ने अपनी टीम में जगह दी है। अनिल कुंबले भारत के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। मेसन क्रेन ने अपनी टीम का कप्तान शेन वॉर्न को बनाया है।

मेसन क्रेन की ऑलटाइम XI: एलिस्टर कुक (इंग्लैंड), सचिन तेंदुलकर (भारत), ब्रायन लारा, कुमार संगकारा (श्रीलंका), जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका), एबी डीविलयर्स, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), शेन वॉर्न (कप्तान), अनिल कुंबले, जेम्स एंडरसन, ग्लेन मैक्ग्रा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार