मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की वरिष्ठ चयन समिति ने महाराष्ट्र और दिल्ली के खिलाफ पहले दो रणजी ट्रॉफी मुकाबलों के लिए 20 सदस्यीय टीम का चयन किया है । इस लिस्ट में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का भी नाम है। अर्जुन तेंदुलकर को भी पहली बार टीम में चुना गया है।

Advertisement

मुख्य चयनकर्ता और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सलिल अंकोला ने अर्जुन के टीम में चयन के पीछे का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि अर्जुन तेंदुलकर इस साल लगी चोट से उबरने के बाद फिलहाल लय में हैं और अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। चोट के कारण वह आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में टीम से बाहर हो गए थे।

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान अंकोला ने कहा, 'अर्जुन अच्छी गेंदबाजी कर रहा है, दुर्भाग्य से वह बीच में चोटिल हो गया था लेकिन उसके बाद उसने जो भी मैच खेले उसमें अच्छा प्रदर्शन किया। हमने मुंबई क्रिकेट के भविष्य को देखते हुए ही टीम का चुनाव किया है।'

बता दें कि पृथ्वी शॉ को टीम का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है। इस टीम में अर्जुन तेंदुलकर के अलावा यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और अरमान जाफर जैसी युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए आराम देने वाले पूर्व कप्तान आदित्य तरे भी टीम का हिस्सा होंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार