मुम्बई, 13 नवंबर | सचिन तेंदुलकर ने खराब कस्टमर सर्विस के लिए शुक्रवार को ब्रिटिश एअरवेज (बीए) को आड़े हाथों लिया। उनका ऐसा करना था कि ट्विटर पर उनके प्रशंसकों ने एअरवेज के खिलाफ आलोचना की झड़ी लगा दी।
Advertisement
सचिन ने ट्विटर पर जारी पोस्ट में यह कहते हुए अपनी निराशा जाहिर की थी कि एअरलाइन ने उनसे उनका पूरा नाम पूछा था और उन्हें एक लिहाज से पहचानने से इंकार कर कर दिया था। बीए ने सचिन से उनका पूरा नाम और विस्तृत ब्यौरा मांगा था।
Advertisement
इस घटना के बाद दुनिया भर में सचिन के प्रशसंकों ने बीए का जमकर मजाक उड़ाया।
सचिन ने अपने ट्वीट मे लिखा था कि बीए ने सीट उपलब्ध रहने के बाद भी उनके परिजनों के लिए वेटिंग लिस्ट टिकटों के बदले सीट मुहैया कराने में असमर्थता जताई थी।
(आईएएनएस)