23 नवंबर। आस्ट्रेलिया ने यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बारिश के कारण दूसरा टी-20 मैच रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें कि जब मैदान पर बारिश का खलल आया तो ऑस्ट्रेलिया की टीम 19वें ओवर तक सात विकेट पर 132 रन का स्कोर बना लिया था कि तभी बारिश आ गई और खेल को रोकना पड़ा।

Advertisement

फिर अंपायरों ने डकवर्थ लुइस नियम का इस्तेमाल करते हुए भारत को जीत के लिए 19 ओवरों में 137 रन का लक्ष्य दिया।  लेकिन लगातार बारिश होने के कारण मैच को रद्द कर दिया गया। यानि ऑस्ट्रेलिाय की टीम सीरीज में अभी भी 1- 0 से आगे हैं।  स्कोरकार्ड

सीरीज का तीसरा टी-20 मैच 25 नवंबर को सीडनी में खेला जाएगा।

आस्ट्रेलिया के लिए बेन मैक्डरमोट ने सर्वाधिक नाबाद 32, ग्लेन मैक्सवेल ने 19 और नाथन कुल्टर नाइल ने 18 रन बनाए। 

भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद को दो-दो जबकि जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और क्रुणाल पांड्या को एक-एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार