लाहौर, 5 सितम्बर | गेंदबाजी ऐक्शन में बदलाव के बाद टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज सईद अजमल को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कैटिगरी-बी का अनुबंध प्रदान किया है। अजमल कैटिगरी-ए से कैटिगरी-बी में पदावनत किए गए हैं, लेकिन उहापोह में चल रही टीम में उनकी जगह इससे जरूर सुनिश्चित हो गई है।

अजमल के साथ तेज गेंदबाज जुनैद खान को भी कैटिगरी-बी में पदावनत कर दिया गया है, वहीं उमर गुल को अनुबंध सूची से बाहर कर दिया गया है। पाकिस्तान एकदिवसीय टीम के कप्तान अजहर अली को कैटिगरी-सी से पदोन्नति देते हुए कैटिगरी-ए में रखा गया है, वहीं कई वर्षो से पीसीबी से अनुबंध के लिए इनकार करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक को भी कैटिगरी-ए का अनुबंध प्रदान किया गया है।

एक वेबसाइट ' के अनुसार, पीसीबी ने जुलाई 2015 से जून 2016 के बीच की अवधि के लिए शनिवार को जारी अनुबंध सूची में 27 खिलाड़ियों को रखा है।

पीसीबी द्वारा अनुबंध सूची :

कैटिगरी-ए : अजहर अली, मोहम्मद हफीज, मिस्बाह उल-हक, शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक, यूनिस खान।

कैटिगरी-बी : अहमद शहजाद, असद शफीक, जुनैद खान, राहत अली, सईद अजमल, सरफराज अहमद, वहाब रियाज, यासिर शाह।

कैटिगरी-सी : अनवर अली, फवाद आलम, हरीस सोहैल, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, उमर अकमल।

कैटिगरी-डी : बाबर आजम, समी असलम, शोएब मकसूद, उमर अमीन, जुल्फिकार बाबर।

Advertisement

(आईएएनएस)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार