Sahibzada Farhan Six Against Jasprit Bumrah: टी-20 एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और दो विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद ओपनर साहिबजादा फरहान ने एक छोर संभाले रखा।

Advertisement

फरहान ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह पर भी रहम नहीं दिखाया और एक के बाद एक दो छक्के जड़ दिए। बुमराह के खिलाफ पहला छक्का जड़ते ही फरहान ने अपने नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया। वो बुमराह के खिलाफ किसी भी फॉर्मैट में छक्का लगाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए।

Advertisement

फरहान ने ये छक्का पाकिस्तान की पारी के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर लगाया। बुमराह ने फरहान के रडार में बॉल डाला और फरहान ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से गेंद को छक्के के लिए भेज दिया। इस छक्के के साथ ही वो बुमराह के खिलाफ छक्का लगाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए। हालांकि, वो यहीं नहीं रुके और उन्होंने बुमराह के तीसरे ओवर में एक और छक्का जड़ दिया। उनके छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार