गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबाज साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले मुकाबले में 9 गेंदों में 14 रन बनाकर बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हिटविकेट आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही सुदर्शन के नाम बड़ा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
सुदर्शन आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जो दो बार हिट विकेट आउट हुए हैं। इससे पहले वह आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में 11 गेंदों में 14 रन बनाकर हिट विकेट आउट हुए थे।
भले ही इस मुकाबले में सुदर्शन का बल्ला नहीं ला लेकिन वह ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर बने हुए हैं। उनके 14 पारियों में 50.15 की औसत से 652 रन हो गए हैं।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को 92 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। जिसमें कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में 93 रन की पारी खेली।
जवाब में गुजरात 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें राहुल तेवतिया ने 43 गेंदों में 68 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
आरसीबी के लिए गेंदबाजी में जैकब डफी ने 3 विकेट,भुवनेश्ववर कुमार, रासिख सलाम डार और क्रुणाल पाड्या ने 2-2 विकेट और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिया।