मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मंगलवार (6 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के लिए कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 43 रन, जोस बटलर (Jos Buttler) ने 30 रन औऱ साईं सुदर्शन (Sai Sudharshan) ने 5 रन बनाए। 

Advertisement

इस मैच के बाद सुदर्शन ने 11 मैच में 509 रन, शुभमन के 11 मैच  508 रन और जोस बटलर के 11 मैच में 500 रन हो गए हैं। इसके आईपीएल इतिहास में खास रिकॉर्ड बन गया। पहली बार ऐसा हुआ है जब एक आईपीएल सीजन मे एक टीम के तीन खिलाड़ियों ने 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में गुजरात ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार मुंबई को 3 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई ने 8 विकेट के नुकसा 155 रन बनाए, जिसमें विल जैक्स ने 53 रन और सूर्यकुमार यादव ने 35 रन की पारी खेली।

इसके बाद गुजरात की पारी के दौरान कई बार बारिश ने खलल डाला, जिसके बाद टीम को जीत के लिए 19 ओवर में 147 रन का लक्ष्य मिला। जिसे  गुजरात ने आखिरी गेंद पर 7 विकेट गवाकर हासिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात की 11 मैच में आठवीं जीत है और टीम 16 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंच गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार