पाकिस्तान के युवा ओपनिंग बल्लेबाज सईम अयूब (Saim Ayub) ने मंगलवार (26 नवंबर) को जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे वनडे मैच में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। अयूब ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ते हुए 62 गेंदों में 17 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से नाबाद 113 रन की पार खेली। 

Advertisement

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 32.3 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके जवाब में पाकिस्तान न 18.2 ओवर में बिना कोई विकेट गवाए 148 रन बनाकर मुकाबला जीता। 

Advertisement

बता दें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के 53 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब टीम का कुल स्कोर 150 रन से कम होने के बावजूद किसी खिलाड़ी ने शतक जड़ा है। बता दें कि इससे पहले 2023 में नामिबिया के खिलाफ हुए वनडे मैच में स्कॉटलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना किसी नुकसान पर 157 रन बनाए थे, जिसमें जॉर्ज मुन्से ने नाबाद 103 रन की पारी खेली थी। 

इसके अलावा वह पाकिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में सयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 53 गेंदों में अपना शतक पूरा कर पूर्व ऑलराउंडर शाहीन अफरीदी की बराबरी की। अफरीदी ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 53 गेंदों में शतक लगाया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार