अप्रैल 12, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): अभी हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स वाली ड्रेस में अपनी एक फोटो पोस्ट की थी। फोटो के कैप्शन में लिखा था #throwback !! क्रिकेट फैंस इसे राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के को-ओनर हर्ष गोएंका द्वारा धोनी पर कसे गए तंज का जवाब मान रहे हैं। हालांकि कयास तो ये भी लगाए जा रहे हैं कि टीम के रेगुलर कप्तान स्टीव स्मिथ के चोटिल होने के बाद फ्रेंचाइजी ने विकल्प के तौर पर धोनी को कप्तानी क्यों नहीं दी। अनुष्का नहीं, इस एक्ट्रेस के लिए धड़का विराट का दिल

 
Advertisement

 

Advertisement

गौरतलब है कि मंगलवार को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के बीच हुए मैच में अंजिक्य रहाणे को कप्तानी की कमान सौंपी गई थी। टीम प्रबंधन का यह फैसला धोनी के सपोर्ट में साक्षी के उसी इंस्टाग्राम पोस्ट की ओर इशारा करता नजर आ रहा है।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल में आठ साल चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी पिछले वर्ष राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स में बतौर कप्तान नियुक्त किए गए थे। माही बतौर कप्तान आईपीएल 9 में पुणे की टीम को नॉकआउट तक भी नहीं पहुंचा पाए थे। फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 10 में उनकी जगह स्टीव स्मिथ को बतौर कप्तान नियुक्त कर लिया।

 

Advertisement

स्मिथ ने आईपीएल 10 के ओपनिंग मैच में टीम को शानदार जीत दिलाई जिसके बाद हर्ष गोयंका ने ट्विटर के जरीए धोनी पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा स्मिथ ने ये साबित कर दिया कि जंगल का राजा कौन है। धोनी को पूरी तरह से ओवरशैडो कर दिया। कप्तानी पारी। उनको कप्तान बनाने का फैसला शानदार रहा। उन्होंने कुछ ही देर में ट्विट डिलीट कर दिया और फिर दूसरे मैच के बाद एक और ट्वीट कर धोनी पर निशाना साधा।

आपको बता दे कि हर्ष गोयंका के इस ट्वीट के बाद धोनी के फैंस काफी भड़क गए थे। कई फैंस ने तो ये तक लिख दिया कि अगर आप धोनी की इज्जत नहीं कर सकते तो उन्हें रिलीज कर दें।

आगे की स्लाइड में पढ़ें साक्षी का एक और पोस्ट जिसमें उन्होंने आईपीएल की फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के को-ओनर हर्ष गोयंका पर प्रहार किया।

 
Advertisement

साक्षी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर की, इस पोस्ट में लिखा था, 'कर्मा का नियम

जब पक्षी जिंदा होते हैं, तो चींटी को खाते हैं,

Advertisement

पक्षी के मरने के बाद, चींटी उन्हें खाती है।

समय और परिस्थिति कभी भी बदल सकती है,

इसलिए जिंदगी में कभी किसी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए ना ही किसी को दुख पहुंचाना चाहिए।

Advertisement

आप आज पॉवरफुल हो सकते हैं, लेकिन समय आपसे ज्यादा बलवान है। एक पेड़ से लाखों माचिस बनती हैं, लेकिन एक माचिस की तीली से लाखों पेड़ जलाए जा सकते हैं। इसलिए अच्छे बनिए और अच्छा करिए।' PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार