Salil Arora Century: शेर-ए-पंजाब टी20 कप (Sher-E-Punjab T20 Cup) का सेमीफाइनल बीते शनिवार, 12 सितंबर को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था जहां Ludhiana Lions ने 220 रन डिफेंड करके Jalandhar Warriors को 17 रनों से मात दी। इस मुकाबले के हीरो लुधियाना लायंस के कप्तान सलिल अरोड़ा (Salil Arora) रहे, जिन्होंने मैदान पर गदर काटकर नाबाद 120 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।

Advertisement

सलिल ने की चौके-छक्के की बरसात: 23 साल के सलिल लुधियाना लायंस के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाज़ी करने आए थे और उन पर विकेट बचाने के साथ तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी थी। गौरतलब है कि उन्होंने ये दोनों ही जिम्मेदारी बखूबी निभाई और 56 गेंदों पर 214.29 की तूफानी स्ट्राइक रेट से नाबाद 120 रन ठोक दिए।

आपको ये जानकर शायद हैरानी होगी कि सलिल ने अपनी पारी में 7 चौके और 10 छक्के ठोके। यानी उन्होंने महज़ 17 गेंदों पर चौके-छक्कों के दम पर ही 88 रन बना दिए। बताते चलें सलिल ने लुधियाना की पारी के आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाए और इसी बीच आखिरी गेंद पर कमाल का नो लुक सिक्स मारा। आप उनके नो लुक सिक्स का वीडियो नीचे देख सकते हो।

SRH के लिया IPL डेब्यू: 23 साल के सलिल IPL 2026 के ऑक्शन के दौरान पहली बार लाइमलाइट में आए थे। उन पर IPL इतिहास की दो बड़ी टीमें मुंबई इंडियंस और सनराइडर्स हैदराबाद एक के बाद एक बिड कर रही थी। यही वज़ह 30 लाख रुपये से शुरू हुई बिड 1.50 करोड़ तक पहुंच गई जिस रकम पर SRH ने उन्हें अपने साथ जोड़ा।

साल 2026 के सीजन में ही सलिल को अपना IPL डेब्यू करने का मौका मिला और उन्होंने SRH के लिए 14 मैचों की 11 पारियों में 156 रन बनाए। गौर करें कि उन्होंने 156 में से 110 रन चौके-छक्कों (11 चौके और 11 छक्के) से जोड़े।

लुधियाना लायंस को मिला फाइनल का टिकट: शेर-ए-पंजाब टी20 कप के सेमीफाइनल में लुधियाना लायंस ने कैप्टन सलिल अरोड़ा की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 220 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में प्रभसिमसन सिंह की कैप्टेंसी वाली जालंधर वॉरियर्स अपने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन ही जोड़ पाई और ऐसे लुधियाना की टीम ने 17 रनों से ये सेमीफाइनल मुकाबला जीता। यानी उन्हें फाइनल का टिकट मिल गया है जहां उनकी टक्कर अमृतसर सुरमा की टीम से होगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार