कीरोन पोलार्ड (kieron pollard) ने आईपीएल 2023 से पहले बड़ा फैसला लेते हुए संन्यास की घोषणा कर दी है। मुंबई इंडियंस टीम को 5 बार आईपीएल का खिताब जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कीरोन पोलार्ड की जगह रोहित शर्मा एंड मैनेजमेंट इन 3 में से किसी एक खिलाड़ी पर भरोसा जता सकता है।

Advertisement

सैम कुर्रन: इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुर्रन टी20 वर्ल्ड कप 2022 में मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। सैम कुर्रन इस बार के आईपीएल ऑक्शन में शामिल होंगे। अगर मुंबई इंडियंस की टीम उन्हें अपने स्कवॉड में शामिल करती है तो फिर सैम कुर्रन वही काम कर सकते हैं जो काम कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के लिए किया करते थे। 24 साल के सैम कुर्रन ने अबतक 32 आईपीएल मैचों में 149.78 के स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाए हैं वहीं उनके नाम 32 विकेट भी दर्ज हैं।

Advertisement

बेन स्टोक्स: आईपीएल ऑक्शन में बेन स्टोक्स पर भी मुंबई इंडियंस की नजर रहेगी। अगर रोहित शर्मा की टीम बेन स्टोक्स पर बोली लगाती है तो फिर कीरोन पोलार्ड को रिप्लेस करने के लिए स्टोक्स सबसे ज्यादा प्रबल दावेदार हो सकते हैं। बेन स्टोक्स मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के साथ ही अपने कोटे का 4 ओवर भी कर सकते हैं। बेन स्टोक्स ने अबतक 43 आईपीएल मैचों में 134.5 के स्ट्राइक रेट से 920 रन बनाए हैं वहीं उनके नाम 28 विकेट भी दर्ज हैं।

टिम डेविड: इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 के लिए टिम डेविड को रिटेन करेगी। टिम डेविड गेंदबाजी से शायद कम प्रभाव डालें लेकिन, बल्लेबाजी में वो भी कीरोन पोलार्ड की तरह लंबे-लंबे छक्के लगाने का माददा रखते हैं। टिम डेविड ने अबतक 9 आईपीएल मैचों में 210.11 के स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार