Advertisement

पुणे, 11 अप्रैल। युवा बल्लेबाज संजू सैमसन (102) के शतक और आखिरी ओवरों में क्रिस मौरिस (नाबाद 38) की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में मंगलवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ 206 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली ने बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने के बाद पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए।

खराब शुरुआत के बाद संजू ने दिल्ली को बखूबी संभाला और सैम बिलिंग्स (24) तथा ऋषभ पंत (31) के साथ दो अहम साझेदारियां कीं। उन्होंने अपनी पारी में 63 गेंदें खेलीं और पांच छक्कों के साथ आठ चौके मारे। यह उनका आईपीएल का पहला शतक भी है। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

आदित्य तारे को दूसरे ओवर की पहली गेंद पर दीपक चहर ने पवेलियन लौटाया। लेकिन इसके बाद संजू ने बिलिंग्स (24) के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की अहम साझेदारी करते हुए दिल्ली के बड़े स्कोर की नींव रखी। बिलिंग्स और संजू ने सात ओवरों में 9.85 की औसत से रन जोड़े। इस जोड़ी ने 5.2 ओवरों में दिल्ली को 50 के स्कोर तक पहुंचा दिया था।

दिल्ली ने पॉवरप्ले में 62 रन अपने खाते में जोड़ लिए थे जो पिछले पांच वर्षो में पॉवरप्ले में बनाया गया उनका सर्वोच्च स्कोर है। बिलिंग्स लेग स्पिनर इमरान ताहिर की गेंद पर आगे बढ़कर मारने के चक्कर में अपने विकेट उखड़वा बैठे। इसके बाद संजू ने अपने युवा साथी पंत के साथ मिलकर टीम का स्कोरबोर्ड चालू रखा। 22 गेंदों में दो छक्के और एक चौका लगाने वाले पंत दुर्भाग्यवश रन आउट होकर पवेलियन लौटे। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

पंत के जाने के बाज भी संजू ने तेज शॉट लगाना जारी रखा और 19वें ओवरी की पहली गेंद पर एडम जाम्पा पर शानदार छक्का लगाते हुए अपना शतक पूरा किया। हालांकि अगली ही गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए। संजू के स्थान पर आए क्रिस मौरिस ने जाम्पा की अगली चार गेंदों में 16 रन बटोरे। उन्होंने बेन स्टोक्स द्वारा फेंके गए अंतिम ओवर में दो चौके तथा दो छक्के की मदद से 23 रन जुटाए और टीम को 200 के पार पहुंचाया। मौरिस नौ गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार