मुंबई, 26 फरवरी (CRICKETNMORE) । मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने घरेलू क्रिकेट देखने को प्राथमिकता देते हुए वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम को खेलते हुए देखने के लिए जाने की बीसीसीआई की पेशकश ठुकरा दी है।

बीसीसीआई चाहता था कि पाटिल आस्ट्रेलिया जाकर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम को खिताब का बचाव करने के अभियान के दौरान देखे लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें लगता है कि टीम चुनने के बाद उनकी और उनके साथी चयनकर्ताओं की भूमिका खत्म हो गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा, ‘उनका मानना है कि रणजी ट्राफी अंतिम चरण में है और ऐसे में वर्ल्ड कप के लिए आस्ट्रेलिया जाने की जगह घरेलू क्रिकेट देखकर अधिक मदद मिलेगी। यह जो पाकिस्तान में हुआ उसके पूरी तरह से उलटा है।’ गौरतलब है कि पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता मोइन खान को उस समय देश के क्रिकेट बोर्ड की नाराजगी का सामना करना पड़ा जब यह खुलासा हुआ कि वह आस्ट्रेलिया में रहने के दौरान कैसीनो गए थे। इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज को इस घटना के बाद स्वदेश लौटने को कहा गया है और जो संकेत मिले है उसके मुताबिक उन्हें पद से हटाया जा सकता है। पाटिल फिलहाल ईडन गार्डन्स में तमिलनाडु और महाराष्ट्र के बीच सेमीफाइनल मुकाबला देखने के लिए कोलकाता में हैं।

ऐजंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार